
अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, ओडीएफ प्लस के मानकों में सुधार और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने आरआरसी सेंटर, अंत्येष्टि स्थलों और जनसेवा केंद्रों के निर्माण एवं संचालन की समीक्षा करते हुए योजनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ पूजा साहू सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।