news-details

संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था बसपा का लक्ष्य: बद्री प्रसाद

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बुधवार को कटारी में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक और कैडर कैंप आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुरूप शासन व्यवस्था स्थापित करना और सर्वसमाज के हितों की रक्षा करना बसपा का लक्ष्य है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने की। कैडर कैंप में पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया गया। बद्री प्रसाद प्रजापति ने बसपा की स्थापना और कांशीराम तथा मायावती के संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग की समस्याओं को लेकर पार्टी ने देशव्यापी आंदोलन चलाया। उन्होंने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न दिलाने में कांशीराम की भूमिका का भी जिक्र किया।जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बसपा की नीति ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ बताते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने की अपील की। उन्होंने नौ अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्रवण कुमार यादव ने किया। इस दौरान धर्मराज कोरी, जगदीश सविता, राम पियारे गौतम सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।