
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में नवरात्र, दशहरा और दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देने के साथ प्रसाद वितरण किया गया। भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्र ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से भेजा गया प्रसाद वितरित किया और उनके शुभकामना संदेश से लोगों को अवगत कराया। विषुव मिश्र ने बताया कि स्मृति ईरानी अमेठी में नवरात्र के दौरान देवी मंदिरों में दर्शन करती रही हैं और हर वर्ष पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रसाद भिजवाती हैं। इस बार उन्होंने आम जनमानस के लिए भी प्रसाद भेजा है। विषुव मिश्र पिछले एक सप्ताह से लोगों तक प्रसाद और शुभकामना संदेश पहुंचा रहे हैं।