news-details

सेवा संकल्प अभियान में 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से नौबस्ता स्थित केडीकेएल शास्त्री इंटर कॉलेज एवं कविता पब्लिक स्कूल के विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 95 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया।शिविर के आयोजन में विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार, गोविंद, चंद्रभूषण, राकेश, ब्रज भूषण, श्रीमती शशिकांति, अंजलि, नीलम और नीलू सहित अन्य लोगों ने व्यवस्था प्रमुख की भूमिका निभाई। शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।