news-details

साड़ी बाइक में फंसने से महिला की मौत

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। भाई की मृत्यु की सूचना पर मायके जा रही 55 वर्षीय महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। भाई के निधन के बाद बहन की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर बड़ा मजरे महमूदपुर निवासी निर्मला (55), पत्नी शिवसागर मिश्र, अपने भाई की मृत्यु की खबर मिलने पर पूरे दुरई मजरे टीकरमाफी स्थित मायके जा रही थीं। वह अपने बेटे के साथ बाइक से यात्रा कर रही थीं। जैसे ही बाइक गुंगवाछ गांव के पास पहुंची, अचानक उनकी साड़ी बाइक के टायर में फंस गई। इससे हुए हादसे में निर्मला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलवाई और महिला के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), अमेठी भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।