
ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने किया झंडारोहण
अमेठी। गांधी और शास्त्री जयंती पर स्कूलों में झंडारोहण, माल्यार्पण और विचार गोष्ठी के आयोजन किए गए। ब्लाक संसाधन केंद्र भादर में खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने तिरंगा फहराया। उन्होंने छात्र छात्राओं को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर अच्छे नागरिक बनने के संदेश दिए। सहायक अध्यापक विजय प्रताप यादव ने दोनों महापुरुषों की जीवनी छात्र छात्राओं को सुनाई। इं प्र अ संजीव कुमार,देवांशु सिंह, अंकित सिंह, सलिल मिश्र, दिनेश यादव, अनिल कुमार यादव, गणेश प्रसाद शर्मा, स्वामी प्रसाद तिवारी, संध्या गुप्ता, लालजी देवी, स्नेहा शुक्ल, प्रतिभा ओझा, शिवकरन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महात्मा गांधी ने आजादी दिलाई, शास्त्री जी ने देश को मजबूत किया -डा अब्दुल हमीद
पी एम श्री विद्यालय राजकीय इंटर कालेज टीकरमाफी में तर्कशास्त्र के प्रवक्ता डॉ अब्दुल हमीद ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा हासिल कर राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी सादा जीवन, उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। पीएम श्री राजकीय विद्यालय में गांधी जयंती/लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, धनंजय पांडेय, डॉक्टर अब्दुल हमीद, राहुल राव गौतम, महेन्द्र कुमार पाल विकास तिवारी अरूण मौर्य, जितेंद्र यादव, सरिता, मिथिलेश कुमार, रामकिशोर यादव, बलिराम, राजेन्द्र प्रियदर्शन मौजूद रहे।