news-details

संतोष श्रीवास्तव बने  राष्ट्रीय अध्यक्ष

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) ने राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की है। अमेठी निवासी एवं दैनिक सहारा जीवन के संपादक संतोष कुमार श्रीवास्तव को जीकेसी के राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद की ओर से जारी सूची में रागिनी रंजन को प्रबंध न्यासी, नवीन कुमार को राष्ट्रीय महासचिव और डॉ. आदित्य नाग को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सपना वर्मा और युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी लाला सौरभ वर्मा को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश में शुभ्रांशु श्रीवास्तव को प्रदेश अध्यक्ष तथा राजीव सक्सेना को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। संगठन ने विभिन्न राज्यों और प्रकोष्ठों में भी नई जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं।