news-details

सुरक्षित जीवन के लिए यातायात के नियमों का  पालन जरूरी -इंजीनियर रमेश चंद्र

You can share this post!

 

 

अमेठी। सड़क सुरक्षा समिति के सचिव इंजीनियर रमेश चंद्र ने जनपदवासियों को विजय दशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। दशहरा मेलों के दौरान भीड़ के समय मुख्य मार्गों पर दुर्घटना से देर भली -सडक सुरक्षा जीवन रक्षा के सूत्र पर अमल करते हुए नागरिकों खास कर बाइक सवार युवकों से यातायात के नियमों का पालन करने और ओवर स्पीडिंग से बचने की अपील की है। सभी जिला मार्गों, अन्य जिला मार्गों के किनारे जंगल झाड़ियों की सफाई करा दी गई है। देवी मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों को जाने वाले मार्गों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। सड़क सुरक्षा समिति की पिछली बैठक 24सितम्बर को हुई थी।बैठक में डीएम ने ब्लैक स्पाट्स और सड़क सुरक्षा कार्यों की समीक्षा के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों,मुख्य मार्गों और अन्य जिला मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।अभी तक किसी भी नगर पंचायत और तहसील में अतिक्रमण विरोधी अभियान नहीं चलाया गया है।