news-details

सूर्या चौहान हत्याकांड: आरोपी असद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के घर पर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासनिक टीम असद के घर पहुंची और अवैध कब्जे में बने मकान को लेकर नोटिस चस्पा किया। नोटिस में असद के पिता को 15 दिनों के भीतर जवाब देने और स्वयं अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। तय समय में कार्रवाई न होने पर प्रशासन मकान ध्वस्त कर सकता है।वहीं, आरोपी असद का शव रविवार देर रात पोस्टमॉर्टम के बाद उसके चाचा की मौजूदगी में दफनाया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से अंतिम संस्कार के स्थान और समय की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। पुलिस ने इस मामले में असद के पिता नवाब समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।28 मई को बकरीद के दिन सूर्या चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी असद रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। मृतक सूर्या के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है।