news-details

सेपियन स्कूल की डांडिया नाइट में भक्ति और संस्कृति का संगम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेपियन विद्यालय परिसर में शनिवार को डांडिया नाइट एवं गरबा समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। नवरात्र के उल्लास से सजे कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील विश्वकर्मा मुख्य अतिथि और भजन गायिका तृप्ति शाक्या विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। तृप्ति शाक्या ने नवरात्र से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों पर उपस्थित लोग झूम उठे।विद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य, भजन, लघु नाटिका और रामलीला का मंचन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया और गरबा प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य देवमणि उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। निदेशक कुशाग्र बरनवाल ने कहा कि समारोह का उद्देश्य लोकनृत्यों और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों और आयोजन में सहयोग करने वालों की सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।