news-details

सेना, सीआरपीएफ और पुलिसकर्मियों की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में संयुक्त कृषि भूमि पर जबरन कब्जे और निर्माण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, भूखंड संख्या 83 का बंटवारा नहीं हुआ है और इससे संबंधित वाद चकबंदी अधिकारी प्रथम की अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि एक हिस्सेदार ने पूरी जमीन का बैनामा कर दिया, जिसके आधार पर सोनू गुप्ता कब्जा कर निर्माण कराना चाहते हैं।पीड़ित पक्ष ने बताया कि रविवार को निर्माण शुरू कराने की कोशिश की गई, जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद प्रतापगंज चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। पीड़ित परिवार के कृष्ण कुमार सिंह सेना में सूबेदार मेजर, सुधांशु सिंह सीआरपीएफ में हवलदार और शिवांशु सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं।परिवार का आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। मामले में 17 अक्टूबर को जिलाधिकारी की जनसुनवाई में भी शिकायत दी गई थी। पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी हरिश्चंद्र राय ने कहा कि पीड़ित पक्ष उनसे संपर्क करे, कार्रवाई की जाएगी। मामले में दूसरे पक्ष का बयान उपलब्ध नहीं हो सका।