news-details

सैनिक स्कूल अमेठी में एनसीसी कमान अधिकारी का दौरा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सैनिक स्कूल अमेठी में बुधवार को 18 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष सहाय सेना मेडल ने मुख्य अतिथि के रूप में दौरा किया। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल अरविन्द सिंह यादव और सूबेदार मेजर टेकचन्द भट्ट भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल सतवीर सिंह, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल भरत पाटनी, एनसीसी सीटीओ मुन्ना कुमार शर्मा, प्रियंका पुनिया, सूबेदार गणेश सिंह राठौर और हवलदार नीलेश जाधव ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। कर्नल आशुतोष सहाय ने कैडेटों को संबोधित करते हुए एनसीसी के मूल मंत्र ‘एकता और अनुशासन’ का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन सफलता की आधारशिला है। प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में कर्तव्यनिष्ठा, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कैडेटों को अपने आचरण और कार्यों से राष्ट्र का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की भावना को मजबूती मिली।