news-details

सैनिकों की जमीन पर कब्जे की कोशिश

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। कोतवाली देहात के उतुरी गांव में संयुक्त कृषि भूमि पर जबरन कब्जे और निर्माण की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जमीन का विवाद चकबंदी अधिकारी की अदालत में विचाराधीन है। आरोप है कि एक हिस्सेदार द्वारा पूरी जमीन का बैनामा किए जाने के आधार पर सोनू गुप्ता कब्जा करना चाहते हैं। पीड़ित परिवार के सदस्य सेना, सीआरपीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं। रविवार को शिकायत मिलने पर प्रतापगंज चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया। पीड़ितों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।