news-details

स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

You can share this post!


अमेठी। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन अमेठी में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सलामी दी। उन्होंने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश से पुलिसकर्मियों को अवगत कराते हुए शहीद जवानों के शौर्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया।गौरतलब है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए थे। उनकी शहादत की स्मृति में प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।