news-details

स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा-कांग्रेस प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

जिले में बढ़ती बिजली समस्याओं, स्मार्ट मीटर और अघोषित कटौती के विरोध में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड और यूथ कांग्रेस ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष इंजी. हृदेश यादव मुखिया और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ता पुतला दहन की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया, जिससे कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने में विफल है और लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है। उन्होंने स्मार्ट मीटर को मध्यम और गरीब वर्ग के लिए आर्थिक व मानसिक बोझ बताया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार और स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।