news-details

स्मार्ट मीटर के विरोध में माकपा का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री राधेश्याम वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम सदर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर अपनी मांगें रखीं।माकपा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को गलत और बढ़े हुए बिजली बिल मिल रहे हैं, जिससे जनता में असंतोष बढ़ रहा है। पार्टी का कहना है कि बिजली आम जनता की बुनियादी जरूरत है और इसे मुनाफे का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए।ज्ञापन में बिजली के निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल रोकने, स्मार्ट मीटर योजना वापस लेने, उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर न लगाने, बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाने तथा किसानों और गरीब परिवारों के लिए विशेष विद्युत नीति लागू करने की मांग की गई है।पार्टी ने बिजली विभाग में रिक्त पदों को भरने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई। माकपा नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।