news-details

सामाजिक विभूतियों का हुआ सम्मान, शहीद वीर अब्दुल हमीद को किया याद

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की याद में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक विभूतियों, संस्थाओं और पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि इंसानियत और देश सबसे बड़ा धर्म है। देश और धर्म में से चुनना पड़े तो वह सबसे पहले देश को चुनेंगे, क्योंकि देश रहेगा तभी धर्म भी सुरक्षित रहेगा।उन्होंने कहा कि सभी धर्म प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश देते हैं। जाति, धर्म और अगड़े-पिछड़े के भेद से ऊपर उठकर सभी को सेवा का रास्ता अपनाना चाहिए। संजय सिंह ने जिले के समाजसेवियों के योगदान को याद करते हुए मकबूल अहमद इदरीसी और करतार केशव यादव के सामाजिक कार्यों की सराहना की।शहीद वीर अब्दुल हमीद संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सीआरपीएफ जवानों की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। साहित्यकार कमल नयन पांडेय, पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल, डॉ. सुधाकर सिंह, करतार केशव यादव, वरुण मिश्रा और शकील अहमद समेत वक्ताओं ने शहीद वीर अब्दुल हमीद के जीवन और योगदान पर विचार रखे। पूर्व अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी के सामाजिक कार्यों को भी याद किया गया।विद्यालयी बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुतियां दीं। संस्था अध्यक्ष सरफराज अहमद ने सामाजिक विभूतियों, संस्थाओं और पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन आयुष चतुर्वेदी ने किया।