
pardarshi vikas news amethi
वीरांगना झलकारी बाई चेतना समिति ने समाज में शिक्षा, जागरूकता और बौद्ध धम्म की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए काम करने वाले दो दर्जन से अधिक लोगों को वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस पर सम्मानित किया है। प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया है। सेवानिवृत्त आईएएस और वरिष्ठ साहित्यकार जिया लाल आर्य, डॉ सुनील दत्त, हौसिला प्रसाद बौद्धाचार्य और केश कुमारी को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करके उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है। उदयराज कोरी, धर्मराज, कर्मपती, जगरानी, ज्योति, श्याम लाल, श्याम कुमार, लालती देवी, पुष्पा आदि को वीरांगना झलकारी बाई का चित्र देकर सम्मानित किया गया है