news-details

सोलर प्लांट से तार चोरी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सोलर प्लांट से तार चोरी करने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 बंडल तार, 80 हजार रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल पिकअप और औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने पुलिस कार्यालय सभागार में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने करीब एक महीने तक रेकी करने के बाद 29 सितंबर को पहली चोरी की थी। चोरी किए गए तार 80 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई। दो अक्टूबर को दोबारा चोरी कर तार खेत में छिपा दिए गए थे। आरोपियों ने मार्च में ट्रांसफार्मर से भी तार चोरी किए थे।पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर को दोबारा चोरी की योजना बनाते समय मुखबिर की सूचना पर सभी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। एसपी ने बताया कि इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।