
पारदर्शी विकास न्यूज़, सुल्तानपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से गुरुवार को क्षत्रिय भवन में जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित किया गया। एमएलसी शैलेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों और ग्रामीण युवाओं ने लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन में प्रतिभाग किया।लोकनृत्य में कमला नेहरू विद्यालय की छात्राएं, लोकगीत में आदर्श एंड टीम और नुक्कड़ नाटक में केएनआई विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर विजेता टीमें अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।