news-details

सुल्तानपुर में मौनी महाराज से अभद्रता, अनुष्ठान स्थगित

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS AMETHI अजय पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुट सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम स्थित मौनी बाबा के आश्रम में एक व्यक्ति ने अभय चैतन्य स्वामी मौनी महाराज से कथित तौर पर अभद्रता की और उन पर हमला करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद मौनी महाराज ने अपना अनुष्ठान स्थगित कर दिया।आनंद चैतन्य ने आरोपी अजय पर मौनी महाराज पर जानलेवा हमला करने और गला दबाकर मारने का आरोप लगाया है। इस संबंध में नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर आलोक कुमार धीमान ने मौनी महाराज से बातचीत की और सुरक्षा का आश्वासन दिया। हालांकि, अगले दिन सुबह अजय फिर आश्रम पहुंचा और विवाद शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी अजय मौके से फरार हो गया। अजय के कई वर्षों से सीताकुंड धाम में पहचान छिपाकर निवास करने और पूर्व में भी कई बार विवादों में रहने की बात सामने आई है। मौनी महाराज पर जानलेवा हमले की साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। मौनी महाराज अधिक मास में विशेष अनुष्ठान के लिए सीताकुंड धाम में प्रवास कर रहे हैं। मौनी महाराज ने घटना का विवरण देते हुए बताया, "कल रात करीब 9 बजे कुछ उपद्रवी यहां पहुंचे और उन्होंने मेरे साथ अपमानजनक तरीके से अभद्रता की। उन्होंने मेरे गले तक हाथ लगाने का प्रयास किया, जिसका मैंने विरोध किया। आश्रम के लोगों ने बीच-बचाव कर मेरी जान बचाई।"उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद अधिकारियों ने आकर अनुष्ठान जारी रखने का आश्वासन दिया था। मौनी महाराज ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन राजनीतिक दबाव में है और कुछ राजनीतिक लोगों ने उन्हें हटाने की बात कही है।इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने बताया कि सीताकुंड घाट पर स्थित एक आश्रम के दो पक्षों के मध्य वैचारिक मतभेद को लेकर कहासुनी की एक घटना हुई है। जिसमें एक पक्ष के द्वारा यह आरोप लगाए गए हैं कि स्थानीय पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस आरोपों के संदर्भ में अवगत कराना है कि दोनों पक्षों के मध्य समस्या के शांतिपूर्ण समाधान हेतु प्रयास किए जा रहे हैं और दोनों पक्षों से इस संदर्भ में वार्ता भी की जा रही है। शांतिपूर्ण समाधान के क्रम में दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126, 135 के अंतर्गत कार्रवाई भी की गई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, फोर्स मौके पर लगी हुई भी है।