
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मीना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिले के परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालयों में बालिकाओं ने पोस्टर, चित्रकला, भाषण, कहानी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश दिया। कई विद्यालयों में केक काटकर मीना का जन्मदिन मनाया गया तथा बच्चों को लड्डू और हलवा भी वितरित किया गया।शिक्षकों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के साथ बाल विवाह, भेदभाव और हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। नियमित विद्यालय आने, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर भी छात्राओं से संवाद किया गया। बालिकाओं को किसी समस्या की स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों और जिम्मेदार अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में एलबीड़ी लैब में मीना दिवस मनाया गया। सुगमकर्ता लालती देवी और एलबीड़ी प्रभारी स्नेहा शुक्ल ने बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, अवनीश वर्मा, विजय प्रताप यादव, संध्या गुप्ता, गणेश प्रसाद शर्मा और प्रतिभा ओझा मौजूद रहे।भेंटुआ के कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह और सहायक अध्यापिका विद्या सिंह ने टीम की अध्यक्ष व शक्ति परियों के साथ केक काटकर कार्यक्रम मनाया। विद्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया और बच्चों ने नाम पट्टिकाओं के साथ सहभागिता की। शिक्षकों ने कहा कि मीना मंच बालिकाओं को अपनी बात रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देता है।
केक काटकर मनाया गया मीना का जन्मदिन
गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में प्रधानाध्यापक अमर बहादुर सिंह के साथ सहायक अध्यापक विद्या सिंह ने गठित टीम की अध्यक्ष और शक्ति परियों के साथ केक काटकर मीना दिवस कार्यक्रम मनाया। कमरे को सुंदर ढंग से सजाकर सभी बच्चे अपने पदों के साथ नाम से पट्टियां लगाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक हेमचंद पांडेय,प्रदीप कुमार,मोहम्मद खुर्शीद,सोनी सिंह, सुमन,ललित कुमार आदि मौजूद रहे।
मीना मंच की ओर से सभी स्कूलों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
मीना दिवस पर जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में मीना मंच की छात्राओं की ओर से मीना का जन्म दिन मनाया गया।रंग बिरंगे चार्ट तैयार किए गए। मीना का रेखाचित्र भी बनाया गया। बालिकाओं ने केक काटे और धूमधाम से मीना का जन्म दिन मनाया।