news-details

स्कूलों में बेहतर शैक्षिक वातावरण कायम करें शिक्षक:बी ई ओ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर।  गुरुवार को स्कूल खुलने के बाद पहले ही दिन खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने सुबह 11बजे से ब्लाक संसाधन केंद्र पर प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक बैठक की। मासिक बैठक के दौरान उन्होंने नये शिक्षा सत्र में जुलाई से निपुण भारत मिशन को मजबूती से आगे बढ़ाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश दिए। बच्चों की डिजिटल अटेंडेंस पोर्टल पर दर्ज करने , कम्पोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास नियमित रूप से संचालित करने और कक्षा शिक्षण में नवीनतम तकनीकों का अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया।खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी विद्यालय एक सप्ताह के भीतर बच्चों की नियमित उपस्थिति को मेनटेन करने के साथ एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण की तैयारी करें।बच्चों की कक्षाएं जर्जर भवनों से दूर ही संचालित की जांय।निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत जुलाई से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का निपुण एसेसमेंट करने पर जोर दिया।बी ई ओ ने मुख्यमंत्री कैशलेश चिकित्सा योजना,डी बी टी ,पी एम पोषण योजना , निरक्षरों का उल्लास एप पर पंजीयन आदि कार्यों की समीक्षा की और अवशेष कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में दिनेश कुमार, सलिल मिश्र, अनिल यादव,ए आर पी राजेन्द्र कुमार,सीबी तिवारी आदि मौजूद रहे।