
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज नॉर्थ जोन महिला शतरंज चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। 26 से 29 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगी।चैंपियनशिप का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, कोच और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ बौद्धिक खेलों को प्रोत्साहित करना भी है। आयोजन में भाग ले रही खिलाड़ियों ने इसे महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। चार दिवसीय इस चैंपियनशिप के दौरान विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।