news-details

सीडीओ पूजा साहू ने कृषि प्रदर्शनों का किया निरीक्षण

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू (आईएएस) ने सोमवार को विकासखंड संग्रामपुर के विभिन्न गांवों में संचालित कृषि गतिविधियों और फसल प्रदर्शनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से संवाद कर खेती की तकनीकों और योजनाओं के लाभ की जानकारी ली।
सीडीओ ने ग्राम सरैया बड़गांव में कृषक अनुज कुमार सिंह द्वारा आत्मा योजना के तहत संचालित फार्म स्कूल धान प्रदर्शन और शैलेन्द्र कुमार सिंह की केले की खेती का जायजा लिया। इसके अलावा ग्राम मधुपुर खदरी में कृषक संजय कुमार सिंह द्वारा आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना के अंतर्गत आयोजित अरहर क्लस्टर प्रदर्शन का निरीक्षण किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक, कृषि विभाग के कर्मचारी और किसान मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीडीओ और उप कृषि निदेशक ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की। उन्होंने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। सीडीओ ने उप कृषि निदेशक को निर्देश दिए कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही शासन और भारत सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों से लगातार संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा कृषि उत्पादन, फसल विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।