
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सीबीएसई कक्षा-12 के परीक्षा परिणामों में सनबीम शिक्षण समूह ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी श्रेष्ठता साबित की है। समूह की सभी शाखाओं—भगवानपुर, लहरतारा, वरुणा, सनसिटी और सारनाथ—के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए।इस वर्ष कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। इनमें 334 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। विभिन्न वर्गों में दीया जीवनानी (98.4%), अर्णव सिंह (98%), मनस्वी मेहता (97%) और इशिता सिंह (96.6%) जैसे विद्यार्थियों ने टॉप किया।शाखावार प्रदर्शन में लहरतारा, भगवानपुर और वरुणा शाखाओं ने विशेष उपलब्धि हासिल की। सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा और कई छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी। सनबीम समूह ने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।प्रबंधन ने भविष्य में भी इसी तरह के श्रेष्ठ परिणामों की उम्मीद जताई।