
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बीबीएयू के सैटेलाइट सेंटर, अमेठी में विज्ञान भारती, अवध प्रांत के तकनीकी सहयोग से राष्ट्रीय अभियंता दिवस 2026 मनाया गया। कार्यक्रम की थीम “Honouring the Vision | Inspiring the Future” रही। निदेशक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया। विशिष्ट वक्ता प्रो. राजश्री ने विद्यार्थियों को विश्वेश्वरैया के जीवन, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और दूरदर्शिता से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। इस अवसर पर शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण, पोस्टर मेकिंग, फोटो प्रदर्शनी, विशेषज्ञ व्याख्यान और तकनीकी क्विज आयोजित की गईं। आयोजन सचिव डॉ. योगधर पाण्डेय ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।