news-details

रुरा में जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला, सिर में गंभीर चोटें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात के रुरा थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल नन्हू कुशवाहा ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित के अनुसार, वह 10 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे अपने घर के बाहर अपनी जमीन पर दीवार का निर्माण करवा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही एक महिला सहित तीन लोग मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने नन्हू कुशवाहा के सिर के बाएं हिस्से पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस हमले में नन्हू के सिर के अलावा दाहिने हाथ में भी अंदरूनी चोटें आई हैं।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि घायल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।