news-details

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: टिन्नू की पत्नी बोली- हमें फंसाया जा रहा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट कर्मचारी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू की पत्नी पूनम यादव सामने आई हैं। उन्होंने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि 50 कमरे, हॉस्टल, होटल और लग्जरी गाड़ियों जैसी बातें झूठी हैं। हमें बदनाम किया जा रहा है और यह पति को फंसाने की साजिश है। अगर कोई सबूत है तो सामने लाया जाए।मामले की जांच कर रही SIT लगातार मंदिर परिसर में पूछताछ कर रही है। बुधवार को टीम ने बैंक कर्मचारियों से जानकारी ली, जिनकी ड्यूटी चढ़ावा गिनने में लगी थी। इससे पहले SIT ने मंदिर परिसर में लंबी जांच कर ट्रस्ट पदाधिकारियों समेत कई लोगों से पूछताछ की थी।चढ़ावा चोरी मामले में अब तक पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच टीम ने करीब 2 करोड़ रुपये की बरामदगी का दावा किया है। वहीं, मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। नेताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।