
PARDARSHI VIKASH NEWS राम मंदिर में चढ़ावा राशि को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या जाएंगे। वह राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे, लेकिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। प्रशासन के प्रोटोकॉल में चंपत राय से किसी अन्य प्रतिनिधि को भेजने का अनुरोध किया गया है।चंपत राय राम मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख पदाधिकारियों में शामिल हैं और मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं। वहीं, चढ़ावा मामले की जांच के लिए एसआईटी लगातार जांच कर रही है। गुरुवार को टीम ने मंदिर पहुंचकर ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्र से पूछताछ की।मामले में अब तक कई कर्मचारियों के नाम सामने आए हैं और करीब 2 करोड़ रुपये की बरामदगी का दावा किया गया है। विपक्ष ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा ने जांच पूरी होने तक इंतजार करने की बात कही है। सीएम योगी का दौरा ऐसे समय हो रहा है जब मंदिर व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हैं।