news-details

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले टिकैत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। किसान नेता राकेश टिकैत ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बयान देते हुए कहा कि अगर चंदे की रकम में किसी तरह की गड़बड़ी हुई है तो उसकी जांच कर रिकवरी की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर से जुड़ी आस्था के मामले में किसी भी तरह की अनियमितता स्वीकार नहीं की जा सकती।राकेश टिकैत मंगलवार को लखनऊ के मोहनलालगंज में भारतीय किसान यूनियन के प्रस्तावित किसान भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौजूद रहे।अतुल प्रधान ने भी चढ़ावा विवाद पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह मामला केवल छोटे कर्मचारियों तक सीमित नहीं हो सकता, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चढ़ावे की रकम के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।कार्यक्रम में राकेश टिकैत ने कहा कि किसान भवन प्रदेशभर से आने वाले किसानों के ठहरने के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने लखनऊ में अवैध निर्माण को लेकर भी आरोप लगाए और जांच की मांग की।