
PARDARSHI VIKASH NEWS अजमेर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अजमेर दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन कार्यक्रम में भाग लिया। राहुल गांधी ने राजस्थान और दिल्ली के जिला अध्यक्षों तथा प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया।किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने पर राहुल गांधी का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने किया। इस दौरान किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने उन्हें हल भेंट कर सम्मानित किया।पुष्कर स्थित वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में आयोजित शिविर में राहुल गांधी ने 65 जिला अध्यक्षों के परिवारजनों से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो सेशन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठनात्मक मजबूती, संविधान, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की नीतियों जैसे विषयों पर चर्चा की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रशिक्षण को अब जिलों और आम जनता तक पहुंचाया जाएगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है।हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का भी कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन उनका दौरा अंतिम समय में रद्द हो गया।