
अमेठी में रोबोटिक्स प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाया तकनीकी कौशल
अमेठी। बीबीएयू सैटेलाइट सेंटर, अमेठी के कंप्यूटर साइंस (CS) एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) विभाग द्वारा रोबोटिक्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने रोबो वॉर, रोबो शो, IoT परियोजनाओं और ई-स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नृत्य प्रस्तुति से हुई।रोबो शो में रोबो इनोवेटर्स प्रथम, स्मार्ट पार्किंग सिस्टम द्वितीय और फ्लाइंग इकोस तृतीय रहे। रोबो वॉर में मेका माइंड टीम ने जीत हासिल की।ई-स्पोर्ट्स में फ्री फायर के पहले दो राउंड में टीम डार्कमाइंड और तीसरे राउंड में टीम डार्क अंडर 3 विजेता रही। ई-चेस में आयुष्मान गुप्ता और पार्थ श्रीवास्तव ने भाग लिया, जबकि BGMI में मनीष, साहिल, आयुष और प्रियांशु सेमीफाइनल तक पहुंचे।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को तकनीकी प्रतिभा, नवाचार और टीमवर्क प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया तथा उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और नई तकनीकों के प्रति प्रेरित किया