news-details

पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, खलरवा लेन ऐशबाग निवासी चांदनी (26) की शादी 7 साल पहले मोहम्मद शाहिद से हुई थी। दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जिसके चलते चांदनी पिछले तीन महीने से अपने मायके में रह रही थी।बताया जा रहा है कि आरोपी पति शाहिद ने फोन कर पत्नी को मिलने के बहाने बुलाया। इसके बाद ऐशबाग क्षेत्र की एक सुनसान गली में ले जाकर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार आरोपी सब्जी का ठेला लगाता है और उसकी तलाश में टीमें लगाई गई हैं।