
अमेठी। प्राकृतिक खेती की कार्यशाला के समापन के बाद एक पीड़ित महिला ने प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला का रास्ता रोक लिया। महिला जामों थाने के अजबगढ़ गांव से आई हुई थी। उसने रोते हुए बताया कि पड़ोस के गांव के गूजर लोगों ने उसके साथ दबंगई और मारपीट की है। एक हफ्ते से दौड़ रही है, पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। प्रभारी मंत्री जब तक मामले को समझती, पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी सामने आ गये और कहा कि परेशान न हों आज रिपोर्ट लिख जाएगी।