news-details

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में आम के बगीचे में 22 वर्षीय युवक पिंटू का शव पेड़ से लटका मिला। पिंटू जामों थाना क्षेत्र के कटारी के पूरे द्वगपाल गांव का निवासी था और रामनगर में रहकर पढ़ाई करता था। बुधवार को ग्रामीणों ने राजा बाग में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर परिजनों को जानकारी दी। मृतक के पिता रामकरन ने मौके पर पहुंचकर बेटे की पहचान की। उन्होंने बताया कि पिंटू की किसी से विवाद की जानकारी नहीं थी। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।