
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव स्थित नियामत का पुरवा में शनिवार सुबह पेड़ में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय गौरीशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक विवाहित बेटी छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार राहुल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।