news-details

पेंशनरों के लिए खुशखबरी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। जिले के पेंशनरों के ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र (डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट) बनाने के लिए 2 नवंबर से विभिन्न विकास खंडों में शिविर लगाए जाएंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 13 स्थानों पर सुबह 11 बजे से शिविर आयोजित होंगे। पहला शिविर 2 नवंबर को वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय गौरीगंज में लगेगा। इसके बाद 3 से 20 नवंबर तक विभिन्न विकास खंडों में तथा 26 नवंबर को अमेठी में शिविर लगाया जाएगा। पेंशनरों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पीपीओ संख्या और आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने सभी पेंशनरों से निर्धारित तिथि पर पहुंचकर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।