
PARDARSHI VIKASH NEWS प्रयागराज के मऊआइमा क्षेत्र के मुस्तफाबाद मोहल्ले में 15 वर्षीय छात्रा अक्सा नूर की दूसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों के अनुसार, अक्सा अपनी सहेली के जन्मदिन समारोह में जाना चाहती थी, लेकिन मां द्वारा अनुमति न मिलने पर वह नाराज हो गई।जानकारी के मुताबिक, कक्षा 10 में पढ़ने वाली अक्सा नूर मोहम्मद मोनिस की बेटी थी। बताया जा रहा है कि अनुमति न मिलने से नाराज होकर वह घर की दूसरी मंजिल पर चली गई और वहां से नीचे गिर गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन गहरे सदमे में हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस को अब तक कोई आधिकारिक सूचना मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।