news-details

प्रतापगढ़ में बड़ी ज्वाइनिंग, सपा, भाजपा छोड़कर सैकड़ों लोगों ने बसपा का दामन थामा

You can share this post!

कानून का राज और सर्व समाज का हित बसपा का मिशन, सपा का पीडीए परिवार दल एलाइंस -विश्व नाथ पाल
कांग्रेस , भाजपा, सपा तीनों पूंजीपतियों की कठपुतली, इनसे गरीबों के हित की उम्मीद बेमानी -अखिलेश अम्बेडकर

 

प्रतापगढ़। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक पार्टी के नये कार्यालय पर हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीति,बी एस पी की नीतियों और उपलब्धियों और 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से संवाद किए। कार्यकर्ताओं को चुनाव में पोलिंग बूथों को जीतने के गुर सिखाए और कहा कि आज की तारीख में बहन मायावती जी से बड़ा मास लीडर कोई नहीं है।आयरन लेडी के रूप में उनके चार बार के शासन की चर्चा पूरी दुनिया में होती है। बसपा ही प्रदेश और देश में कानून का राज कायम कर सर्वसमाज के हितों को सुरक्षित कर सकती है ,इस सच्चाई को जानते हुए उत्तर प्रदेश की जनता 2027में राजनैतिक परिवर्तन की तैयारी कर चुकी है।इस समय मतदाता सपा, भाजपा और बसपा तीनों पार्टियों के शासन काल की खुद समीक्षा कर रहे हैं प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और जोश भरते हुए 2027मे अपने अपने बूथों पर बसपा की जीत सुनिश्चित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ विरोधी लोग नीले रंग को लेकर मतदाताओं को गुमराह करने और भाजपा, कांग्रेस, सपा के इशारे पर वोट खराब करने की असफल कोशिश कर रहे हैं ऐसे में जिस नीले झंडे में हाथी है,वहीं सर्वसमाज का साथी है ---यह नारा , जयभीम की तरह गांव गांव गूंजना चाहिए।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा का पीडीए परिवार दल एलाइंस है,यह पिछड़े वर्ग के लोगों को धोखा देकर ऐनकेन प्रकारेण सत्ता तक पहुंचने के लिए बनाया गया है। अखिलेश यादव इसकी परिभाषा बदलते रहते हैं।जब मौका मिला तो उन्होंने भाजपा के राज्य सभा सांसद के बेटे को राज्य सभा भेज दिया, इन्हें उत्तर प्रदेश में अपने चाचा के अलावा और कोई बैकवर्ड, दलित, मुस्लिम नहीं मिला।अध्यक्षीय भाषण में मुख्य मंडल प्रभारी अखिलेश अम्बेडकर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी राजनीतिक दल से अधिक एक विचारधारा है जो बहुजन महापुरुषों के विचारों पर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। बसपा का संगठन कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई से चलता है,बी एस पी ने आज तक किसी भी पूंजीपति से एक पैसे का चंदा नहीं लिया। कांग्रेस, भाजपा और सपा तीनों दल पूंजीपतियों की कठपुतली है। चुनाव के पहले अरबों रुपए का चंदा लेते हैं और जनता को छलने का काम करते हैं।इनकी एक भी पालिसी कभी सर्वसमाज के गरीबों के हित में नहीं रही है।कार्यकर्ता बैठक में मुख्य मंडल प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर पासी,सतीश जाटव, पंकज गौतम, अश्विनी राणा और कैलाश गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने किया।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभावार पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की और कहा कि जब तक चुनाव नहीं होते किसी भी पदाधिकारी/कार्यकर्ता को एक भी दिन आराम नहीं करना है।रोज गांव में जांए और सर्वसमाज का मजबूत संगठन तैयार करें।

 

 

 

दर्जनों नेताओं ने सपा, भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा 
कार्यकर्ता बैठक में राजमणि पाल, छोटे लाल गौतम, श्री राम गौतम,ललईराम बौद्ध, संजय मिश्रा, संजय सिंह,सुनील ओझा और हरीश मिश्र की अगुवाई में दर्जनों लोगों ने बसपा का दामन थामा और दोनों हाथ उठाकर 2027में बहन मायावती जी को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।