news-details

प्रसून गीत पर्व में होगा कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रामचंद्र त्रिपाठी 'प्रसून' की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रसून गीत पर्व, सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन काव्य प्रसून साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था की ओर से किया जा रहा है। इसमें साहित्यकारों और कवियों को सम्मानित करने के साथ काव्य पाठ का आयोजन होगा।संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से श्रीमान पैलेस गेस्ट हाउस, शास्त्री चौक के निकट, कानपुर में होगा। कार्यक्रम के संयोजक मनीष सरल हैं। प्रसून जयंती के अवसर पर आयोजित इस साहित्यिक समारोह में कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्य और काव्य की विविध विधाओं को प्रस्तुत करेंगे। साथ ही सम्मान समारोह के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने साहित्य प्रेमियों, कवियों और शहर के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।