news-details

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने छात्राओं को दिए पुरस्कार और प्रमाण पत्र

You can share this post!

 

अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने अपनी बेटी आकांक्षा सिंह के साथ मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। डा संजय सिंह के कार्यक्रम में पहुंचने के लगभग दो घंटे पूर्व शाम्भवी सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।इस अवसर पर आयोजक नागेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गोलू सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष कपिलेश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह,देवांशु सिंह, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री रमाकांत मौर्य,खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव,विजय प्रताप यादव ज्ञान चंद पांडेय, इन्द्र पाल गौतम टीम इंचार्ज लालती देवी, पुनीता मौर्य, रीता यादव, प्रीति जायसवाल, वीरेंद्र कुमार यादव मिथिलेश पाल,धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, ममता सिंह,शिवकरन गुप्ता, शीतला प्रसाद वर्मा, उमेश त्रिपाठी, चिन्ता मणि उपाध्याय, राजेन्द्र कुमार,मनु श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।