
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
बुधवार को शुकुल बाजार थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 70 किलोमीटर पॉइंट के पास शव वाहन में अचानक आग लग गई। वाहन से चिंगारी और धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल गाड़ी रोक दी। वाहन में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके साथ ही वाहन में रखे शव को भी समय रहते बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर में शव वाहन आग का गोला बनकर जलने लगा। सूचना पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया गया कि शव को दूसरी गाड़ी से आजमगढ़ भेजा गया। शव वाहन लखनऊ से आजमगढ़ जा रहा था।