news-details

पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को बंधुआकला थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गोली लगने से फिरोज उर्फ मोनू घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि हसनपुर से बीबीगंज मार्ग की ओर जा रहे दो संदिग्धों के पास अवैध असलहे और धारदार हथियार हैं। पुलिस टीम ने बीबीगंज मार्ग पर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि अभियुक्तों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फिरोज उर्फ मोनू के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो चापड़ और दो चाकू बरामद किए। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।