news-details

पुलिस लाइन से गौरीगंज ओवरब्रिज तक दौड़े पुलिसकर्मी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर नवीन रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एसपी सरवणन टी. के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुबह 8 बजे पुलिस लाइन से गौरीगंज ओवरब्रिज तक एकता दौड़ लगाई। इसमें एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार, सीओ सिटी, गौरीगंज कोतवाल रवि सिंह, महिला थाना प्रभारी सहित महिला पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और देश की सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।