news-details

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। राज नरायन गार्डन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। प्रशिक्षण शिविर में लगभग 200 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिसमें संगठनात्मक कार्य, अनुशासन, सरकार की योजनाओं और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।समापन सत्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, जनसेवा को प्राथमिकता देने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने देश की सुरक्षा और महापुरुषों के बलिदान का भी उल्लेख किया।कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।