
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जायस पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, हॉकी और डंडा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान अहमद, मो. असलम, इकरार अहमद, नफीस अहमद और इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी मुकदमा संख्या 143/26 में वांछित थे। तलाशी में रिजवान के पास तमंचा और एक कारतूस तथा असलम के पास दो कारतूस मिले। आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट और बलेनो कार भी बरामद की गई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है।