news-details

ओवरब्रिज पर बस की टक्कर, पिता की मौत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। सहाबागंज ओवरब्रिज पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मिठनेपुर लाला का पुरवा निवासी पिता-पुत्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और पुत्र घायल हो गया।सूचना पर बधुआंकलां थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस मृतक की पहचान और हादसे की जांच में जुटी है।