news-details

ऑपरेशन कन्विक्शन की समीक्षा बैठक आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्यायालय पैरोकारों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत लंबित मुकदमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए गए। एएसपी ने गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने, अभियोजन पक्ष से समन्वय बनाए रखने और मामलों में नियमित मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया। साथ ही समन और वारंट की समय पर तामील तथा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव के निर्देश भी दिए गए।उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपराधियों को त्वरित और प्रभावी सजा दिलाना है। बैठक में मॉनिटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला समेत सभी थानों के न्यायालय पैरोकार मौजूद रहे।