news-details

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एसपी ने तीन स्थानों पर की चेकिंग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। एसपी सरवणन टी ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बीती रात पुलिस टीम के साथ तीन स्थानों पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की। अभियान रात एक बजे से सुबह चार बजे तक चला। जामो बाजार, जगदीशपुर के गुलाबगंज चौराहे और गौरीगंज के महिला थाना बाईपास पर चेकिंग की गई। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पीआरवी की कार्यप्रणाली भी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और लोगों से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तीन सवारी, अवैध कागजात, खराब नंबर प्लेट और काली फिल्म वाले वाहनों पर मोटर वाहन कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है।